{"_id":"644807704520b93da4014e24","slug":"inlaws-kill-lady-for-dowry-hapur-news-c-30-1-89481-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज लोभियों ने की विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज लोभियों ने की विवाहिता की हत्या
Tue, 25 Apr 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। दहेज की मांग को लेकर लालची ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा दिया।
जनपद गाजियाबाद के गांव निडौरी निवासी पूर्व प्रधान रिजवान पुत्र सद्दीक ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रहनुमा का निकाह सात जुलाई 2020 को थाना धौलाना के गांव पिपलैडा निवासी आलम के साथ किया था। दहेज की मांग को लेकर सुसराल वाले आए दिन इनकी बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। बेटी का परिवार न टूटे, इसको लेकर पिता ने सुसराल पक्ष के लोगों की कई बार आर्थिक रूप से मदद भी की। सुसराल पक्ष के लोग मकान बनवाने की मांग करने लगे। बेटी के विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने 22 अप्रैल को मारपीट करते हुए फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उम्र डेढ़ साल और छोटा बेटा 6 महीने का है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति आलम, जेठ जीशान, सास आसमां और ससुर अब्दुल रहीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।