{"_id":"6644ecfda8b24397bf089ddb","slug":"injured-sachin-in-normal-condition-hapur-news-c-306-1-gha1001-106827-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घायल सचिन को आया होश, भाई से बोला मैं यहां कैसे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घायल सचिन को आया होश, भाई से बोला मैं यहां कैसे आया
Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लाबख्शपुर में हुए सड़क हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत के दौरान घायल हुए एक मात्र सचिन को अस्पताल में होश आ गया है। उसका मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सचिन को नहीं पता वह कैसे वहां पहुंच गया, इसकी जानकारी उसने होश आने पर अपने तहेरे भाई से की। परिजनों ने उसे केवल घायल होने की बात बताई है, लेकिन उसके किसी भी साथी की मौत की जानकारी नहीं दी है।
सोमवार की रात को गाजियाबाद के लोनी निवासी अनूप सिंह, रोहित सैनी, तरुण ऊर्फ निक्की जैन, संदीप, राजकुमार, विपिन, सचिन कुमार कार से नैनीताल के कैंचीधाम जा रहे थे। गांव अल्लाबख्शपुर के निकट उनकी कार पलटकर डिवाइडर से उछलकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में अनूप सिंह, रोहित सैनी, तरुण ऊर्फ निक्की जैन, संदीप, राजकुमार, विपिन की मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बुधवार को उसे अस्पताल में होश आ गया। आईसीयू में मिलने के लिए सबसे पहले उसका तहेरा भाई अमित पहुंचा। अमित ने बताया कि करीब 2 मिनट हुई वार्ता में सचिन ने उसे पूछा कि वह कैंचीधाम जा रहा था, तो यहां कैसे आ गया और उसके साथी कहां है। अमित ने सभी साथियों के सही होने का हवाला देते हुए उसके घायल होने के बारे में बताया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे बाहर बैठा दिया। अमित ने बताया कि सचिन के पसली, पैर और हाथ में फ्रेक्चर आया है। उसे अभी कम बोलने के लिए कहा गया है। आईसीयू में परिवार के लोगों को भी कम जाने दे रहे हैं।