{"_id":"585976104f1c1b774fe3a1c3","slug":"information-connection-cut-without-anger-burst-weavers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना कनेक्शन कटने पर फूटा बुनकरों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना कनेक्शन कटने पर फूटा बुनकरों का गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
कनेक्शन कटने पर फूटा बुनकरों का गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
बिना सूचना दिए बिजली के कनेक्शन काटे जाने से खफा बुनकरों का गुस्सा मंगलवार शाम फूट पड़ा। गुस्साए बुनकरों ने बिजलीघर पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द कनेक्शन न जोड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम बुनकर एकत्रित होकर बिजलीघर पहुंचे।
यहां उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों पर बिना सूचना दिए कनेक्शन काटने का आरोप लगाया। आक्रोशित बुनकरों ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। सरकार द्वारा बुनकरों के कनेक्शन पर सब्सिडी निर्धारित हैं, सब्सिडी का लाभ बुनकरों को मिलता है।
विज्ञापन
अब निगम के अधिकारी बिना सूचना दिए ही बुनकरों को अपात्र की श्रेणी में बताकर उनके कनेक्शन काट रहे हैं। जबरन कनेक्शन काटकर बुनकरों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर दोबारा जल्द कनेक्शन नहीं दिए गए तो बुनकर उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में नसीम, जब्बार, आबिद, इस्लामुददीन, सलाउददीन, साबिर, अल्ताफ, शमशाद, मनोज, राजेंद्र, हृदेश और श्रीराम शामिल रहे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने कहा कि किसी भी बुनकर का उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है।
शासन से बुनकरों को सब्सिडी मिलती है। इसमें जो अपात्र की श्रेणी में आते हैं, उन्हें सूचित कर उनके ही कनेक्शन काटे जा रहे हैं।