{"_id":"579e36794f1c1bdc762b8cb1","slug":"influx-began-in-the-ganga-to-take-brajgat-kanvdion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट में गंगाजल लेने को कांवड़ियों का लगा तांता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट में गंगाजल लेने को कांवड़ियों का लगा तांता
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सावन जलाभिषेक कांवरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शिवरात्रि पर ब्रजघाट में जल भरने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ गया। रविवार देर शाम तक कांवड़ियों का तांता लगा रहा। एक लाख से भी अधिक कांवड़ियों ने गंगाजल भरा।
विज्ञापन
गोमुख और हरिद्वार से शिवभक्तों की वापसी में तेजी आ गई है। बुलंदशहर के प्रसिद्ध आहार मंदिर में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्त ब्रजघाट में डुबकी लगाने के बाद पलवाड़ा रोड और स्याना चौपला से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम तक ब्रजघाट गंगा से एक लाख से भी अधिक कांवड़ उठने का अनुमान है। पूरा शहर हर हर महादेव से गुुंज रहा है। एसडीएम शमशाद हुसैन, तहसीलदार भगत सिंह, डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय, एसएसआई हरपाल सिंह, सिंभावली एसओ एनके शर्मा, बहादुरगढ़ एसओ आरके शर्मा, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह व्यवस्थाओं के साथ ही शिवभक्तों की सुरक्षा के बंदोबस्त का जायजा लेने में जुटे हैं। एसडीएम और डीएसपी ने बताया कि जलाभिषेक वाले मंदिरों समेत संपर्क मार्गों पर गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
यहां हाेंगे जलाभिषेक
क्षेत्र में मुख्य रूप से गढ़ के मुक्तेश्वरा महादेव (नक्का कुआं) मंदिर, गांव कल्याणपुर के कल्याणेश्वर मंदिर और दत्तियाना के लाल मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक होगा।
- शिवभक्तों को बांटीं दवाएं
कांवड़ लेकर लौट रहे बीमार शिवभक्तों को अमरोहा के रजबपुर में स्थित वेंकटेश्वर अस्पताल के चिकित्सक केके भल्ला, हरीश और नरेश शर्मा एंबुलेंस में सवार होकर परीक्षण के साथ ही निशुल्क दवाएं बांटीं।
- हाईवे किनारे भारी वाहनों का लगा तांता
शिवभक्तों की सुरक्षा के लिहाज से रूट डायवर्जन के चलते रविवार को सख्ती के बाद आगे जाने का मौका नहंी मिला। इसके चलते गढ़ में स्याना चौपला समेत सभी रास्तों पर वाहनों का तांता लगा रहा।
- पेट पलइया कांवड़ ले जा रहे शिवभक्त
मनोकामना पूरी होने पर इस बार पेट पलइया कांवड़ ले जाने वाले शिवभक्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। बहादुरगढ़ के गांव बिहूनी का जत्था ब्रजघाट गंगा से जल भरने के बाद हाईवे की सड़क पर पेट के बल लेटते हुए अपने गांव को रवाना हुआ।
शिवभक्तों ने खुले आकाश में गुजारी रात
पालिका स्तर से बनाए गए रेन बसेरा कैंप में जगह न मिलने पर हजारों शिवभक्तों को आरती स्थल समेत पक्का बांध के पास खुले आकाश के नीचे रात बितानी पड़ी।