{"_id":"576181b14f1c1b4b5c11b7c9","slug":"inflation-of-the-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई ने बिगाड़ा सबका बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई ने बिगाड़ा सबका बजट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
दाल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में हर चीज के दाम बेतहाशा बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। कुल मिलाकर स्थिति यह है कि महंगाई की मार ने उपभोक्ताओं की जेबें ढीली कर दी हैं। बाजार में दुकानदार सिर्फ एक ही बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं कि पीछे से माल महंगा आ रहा है।
विज्ञापन
हालांकि गनीमत है कि फिलहाल अधिकांश खाद्य वस्तुओं के भाव महंगे होकर स्थिर हैं। देशी घी 5300 रुपये बिक रहा था, जिसमें हाल में 50 रुपये की तेजी आ गई है। रिफाइंड, वनस्पति घी में कोई तेजी नहीं है।
विज्ञापन
दालों में पहले ही काफी तेजी थी। फिलहाल 10 रुपये किलो का उतार चढ़ाव है। हालांकि चने की दाल में हाल में 20 रुपये किलो बढ़े हैं। आटे पर एक रुपये किलो की तेजी आकर 21 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन
दो महीने पहले तक आलू 10 रुपये किलो था, अब महंगा होकर 20 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर 15 दिन पहले तक 10 रुपये किलो बिक रहा था जो अचानक 40 रुपये किलो हो गया। प्याज के दाम फुटकर में 20 रुपये किलो ही चल रहे हैं। अन्य हरी सब्जियों पर भी चटकी है।