फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Increased wind speed brought some relief from pollution, but the crisis persists

Hapur News: हवा की रफ्तार बढ़ी तो प्रदूषण से मिली कुछ राहत, संकट बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Increased wind speed brought some relief from pollution, but the crisis persists
गढ़ में कोल्हु से निकल रहा धुआं, बढ़ा रहा प्रदूषण। संवाद
हापुड़। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार खराब चल रही जिले की हवा में शुक्रवार को मामूली सुधार हुआ। सुबह खराब श्रेणी में चल रहा एक्यूआई हवा की रफ्तार बढ़ने के कारण शाम तक गिरकर 164 पहुंच गया। इससे कुछ राहत जरूर मिली लेकिन हालात अभी भी गंभीर हैं। जिले में प्रदूषण की रोकथाम के लिए किसी प्रकार के एहतियात नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हवा थमी तो एक बार फिर प्रदूषण की स्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन

अक्सर दिवाली के बाद जिले का प्रदूषण बढ़ता था लेकिन इस बार दिवाली से पहले ही हालात बदतर होने लगे हैं। शुक्रवार हापुड़ देशभर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 328 तक पहुंच गया था लेकिन आधी रात के बाद से एक्यूआई घटना शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह जिले का एक्यूआई 300 सौ के आसपास था। इसके बाद हवा में कुछ तेजी के कारण प्रदूषण का स्तर घटना शुरू हो गया। शाम चार तक एक्यूआई 164 तक पहुंच गया। हालांकि अभी भी लोगों की आंखों में जलन और गले में खराश की स्थिति बरकरार है।
विज्ञापन


सो रहे जिम्मेदार फिर परेशान करेगा प्रदूषण
जिले में ग्रैप 1 की पाबंदियां जारी हैं लेकिन यहां इन पाबंदियों का असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा। ग्रैप के पहले चरण में खुले में कूड़ा और कचरा जलाना, तंदूर और कोयले का प्रयोग करना, पुरानी और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के संचालन पर रोक है। डीजल जनरेटर के प्रयोग और निर्माण कार्य या तोड़फोड़ पर भी पाबंदी है। इसके अलावा सड़कों की सफाई और छिड़काव के साथ धूल कम करने के लिए पानी व एंटी-स्मॉग गन का छिड़काव बढ़ाने के निर्देश हैं लेकिन शुक्रवार तक इन सब पाबंदियों पर किसी भी प्रकार की सख्ती दिखाई नहीं दी है। यहां तक कि सड़कों पर छिड़काव तक नहीं किया गया। एंटी स्मॉग गन देश में प्रदूषण में दूसरे नंबर पर आने के बावजूद खड़ी रही। किसी प्रकार की सतर्कता या सख्ती जिला प्रशासन की ओर से भी नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए जिले की तीनों नगर पालिकाओं को निर्देशित कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारी भी ग्रैप की पाबंदियों पर नजर रखेंगे। चुनाव होने के कारण शुक्रवार को हो सकता है कि थोड़ा व्यवधान रहा हो। शनिवार से नियमित रूप से छिड़काव आदि करवाया जाएगा। - संदीप कुमार,एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed