{"_id":"68ee77f41467c2da930f36c4","slug":"income-tax-department-hapur-news-c-135-1-hpr1001-131590-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आयकर विभाग ने दूसरे दिन भी खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आयकर विभाग ने दूसरे दिन भी खंगाले दस्तावेज
Tue, 14 Oct 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शहर में मांस व्यापारी और कर अधिवक्ता के आवास पर मंगलवार को दूसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम ने जांच जारी रखी। दस्तावेज से लेकर मोबाइल फोन, लैपटॉप की छानबीन की। अधिकारियों ने सभी परिसरों को सील कर दिया है और किसी भी व्यक्ति को अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। जांच टीम सभी वित्तीय लेन-देन, बिल, बैंक खातों और कंप्यूटरों में दर्ज डेटा को खंगाल रही है, इसके साथ ही आवास पर उपस्थित लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।
आयकर विभाग टीम ने सोमवार सुबह शहर के बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह रोड पर इंटरनेशनल एग्रो फीडस के मालिक मांस व्यापारी हाजी यासीन, आवास विकास कॉलोनी में असलम के गोल्डन फीड्स इंडस्ट्री प्रतिष्ठान और श्रीनगर में हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव नितिन गर्ग और कृष्णा नगर में उनके भाई गौरव के आवास पर छापा मारा था। यह कार्रवाई दिल्ली और गाजियाबाद से आई विशेष टीम ने की।
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े बड़े घोटाले की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने व्यापार से जुड़े बैंक खातों, टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है। इस छापे में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। शहर के साथ ही गाजियाबाद और बुलंदशहर में भी कारोबार से जुड़े स्थानों पर जांच की जा रही है। मोबाइल फोन जब्त करने के साथ ही आवास में उपस्थित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या कंपनी ने अपनी आय को छुपाया है या किसी तरह की फर्जी कंपनियां बनाकर अवैध लेन-देन किए हैं। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारी बयान देने से बच रहे हैं। छापामारी बुधवार को भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।