फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Illegal fireworks factories are sealed, will be out of town warehouse

अवैध पटाखा फैक्ट्रियां होंगी सील, शहर से बाहर होंगे गोदाम

Tue, 11 Oct 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 11 Oct 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
Illegal fireworks factories are sealed, will be out of town warehouse
Cracker - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शहर में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रशासन जल्द सख्त कार्रवाई करेगा। अमर उजाला में पिछले दिनों समाचार प्रकाशित होने के बाद एडीएम ने संबंधित अधिकारियों से बात कर वैध पटाखा के गोदामों को भी शहर से बाहर करने और मोहर्रम के बाद सख्त कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।

बता दें कि सोमवार के अंक में अमर उजाला ने शहर में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों की खबर प्रकाशित किया था। जिसके बाद मंगलवार को एडीएम रजनीश राय ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में बैठक कर हालात का जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में मौजूद वैध पटाखा गोदामों को भी बाहर किया जाएगा। ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो। किसी भी रूप में मानकों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए टीमें गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में यह कारोबार चल रहा है वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोहर्रम के बाद इस अभियान को अंजाम दिया जाएगा। अवैध फैक्ट्रियों के अलावा लाइसेंस धारकों की भी जांच की जाएगी ताकि नियमों की अनदेखी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed