फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   illegal billboards municipality of 50 lakh loss.

अवैध होर्डिंग लगा रहे नगर पालिका को 50 लाख का चूना

Tue, 20 Sep 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 20 Sep 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
illegal billboards municipality of 50 lakh loss.
अवैध होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

शहर में जगह जगह लगे अवैध होर्डिंग से नगर पालिका को करीब 50 लाख रुपये के राजस्व का चूना लगा रहे हैं। अनुमति के हिसाब से शहर में करीब 150 होर्डिंग पूरी तरह से अवैध हैं। इनके एवज में ठेकेदारों द्वारा खुलकर उगाही हो रही है। नगर पालिका के अधिकारी इस स्थिति से अंजान बने हुए हैं।

विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा इस बार शहर में होर्डिंग और विज्ञापन के लिए 32.5 लाख रुपये में ठेका छोड़ा गया था। नियमानुसार इस धनराशि में एक वर्ष के लिए 100 होर्डिंग लगाए जाने थे। इस समय नगर में डिवाइडर पर करीब 250 बड़े होर्डिंग खड़े हैं। कुल मिलाकर 150 होर्डिंग पूरी तरह से अवैध हैं।
विज्ञापन


शहर की सबसे प्रमुख रोड रेलवे रोड पर सबसे अधिक अवैध होर्डिंग हैं। जिनकी वसूली अवैध रूप से ठेकेदारों द्वारा की जा रही है। नगर पालिका की नजर अभी इन होर्डिंगों पर नहीं गयी है, जो राजस्व को करीब 50 लाख रुपये का चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक संख्या में जगह जगह लगे होर्डिंग कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। कुछ दिन पहले ही व्यस्त तहसील चौपले पर एक बड़ा होर्डिंग गिर गया था। लेकिन सुबह का समय होने के कारण भीड़ कम थी। इसकी चपेट में आने से ालोग बच गए थे।


अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा कहते हैं कि निर्धारित संख्या से अधिक होर्डिंग लगने की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो अवैध होर्डिंग सड़क से हटाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed