{"_id":"65c7426dee21273ae3055656","slug":"illegal-arms-factory-caught-huge-quantity-of-weapons-recovered-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, भारी मात्रा में हथियार बरामद; दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, भारी मात्रा में हथियार बरामद; दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 10 Feb 2024 03:01 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह पिस्टल, तीन रिवाल्वर, दस तमंचे, एक बंदूक, भारी मात्रा में अधबने हथियार व उपकरण बरामद किए है। आरोपियों द्वारा पशुधन कृषि केंद्र के परिसर स्थित एक खंडहर में यह फैक्टरी संचालित की जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान सरगना कासिफ निवासी मोहल्ला फकरुद्दीन अली अहमदनगर मेरठ फरार हो गया। जबकि पुलिस ने वाहिद उर्फ इल्ली व शाकिब निवासीगण गांव नाहली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद को गिर तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी हापुड़ समेत आसपास के जिलों में डिमांड के आधार पर शस्त्र सप्लाई करने का काम कर रहे थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
विज्ञापन