फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ignoring the ruling parties involved in cash-strapped farmers

सत्ताधारी पार्टियों की अनदेखी से आर्थिक तंगी में फंसा किसान

Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the ruling parties involved in cash-strapped farmers
farmers - फोटो : अमर उजाला

देश की रीढ़ माने जाना वाला किसान आज सपा, भाजपा सरकार की अनदेखी से आर्थिक तंगी से परेशान है। केंद्र ने सपने दिखाकर किसानों को छलने का काम किया है। सूबे में गुंडाराज कायम है, महिलाएं घरों से निकलने में असहज महसूस कर रही हैं, बलात्कार जैसी घटनाएं आए दिन प्रदेश में हो रही है।

विज्ञापन


यह बात रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहीं। चौधरी रविवार को ततारपुर बाईपास पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले किसानों को उनकी फसलों का मुनासिब रेट दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


साथ कि देश में एक कृषि आयोग के गठन की बात कही थी। लेकिन सत्ता संभालते ही मोदी किसानों के साथ किए वादे भूल गए। प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी से किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते आर्थिक तंगी में फंसे किसानों को अपने बच्चों की पढ़ाई का फीस भरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं सूबे में गंडाराज कायम है। बलात्कार, मर्डर, लूटपाट की वारदातें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। जनता को झूठा भरोसा दिलाकर दोनों पार्टियां सत्ता हड़पना चाहती हैं।
इसलिए इस बार रालोद विधानसभा का चुनाव अकेली लड़ेगी।

जिला प्रभारी चौधरी अजयवीर सिंह व जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

किसानों की समस्याओं के हर संभव समाधान का प्रयास कर रहे हैं। सत्ता में रालोद आई तो किसानों को अपनी फसल दाम तय करने का हक मिलेगा। प्रदेश महासचिव सोनी सिंह ने कार्यकर्ताओं से एक जुटता का आह्वान किया।


इस मौके पर रविंद्र प्रधान, ओमपाल सिरोही, सुबे सिंह, सैंसरपाल, नितिन बाना, सुभाष, रहीशपाल, डा.एसपी सिंह, इदरीश कुरैशी, योगेश जाखड़, रामपाल त्यागी, अब्बास अली, सुरेंद्र सिरोही, ब्रह्मपाल तेवतिया, प्रदीप तेवतिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed