{"_id":"5840511d4f1c1b0d1ede78a8","slug":"ig-opening-fire-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉयर स्टेशन का आईजी ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉयर स्टेशन का आईजी ने किया उद्घाटन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
आईजी ने किया उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनिर्मित फॉयर स्टेशन का आईजी अजय आनंद और एसपी अलंकृता सिंह ने बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह फॉयर स्टेशन मेरठ परिक्षेत्र का मॉडल स्टेशन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नोट बंदी को लेकर बैंकों पर लगी भीड़ की सुविधा के लिए पुलिस को लगाया गया है, इसके बाद पुलिस विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएगी। आईजी ने कहा कि यह फॉयर स्टेशन चार करोड़ 70 लाख की लागत से आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन
गढ़ क्षेत्र में आग से बचाव के लिए दो बड़ी और एक छोटी दमकल गाड़ियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। आईजी ने कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों पर उपभोक्ताओं की कतारें नहीं टूट रही हैं। इसमें पुलिस का रवैया आम उपभोक्ता के साथ सहयोगात्मक रहना चाहिए। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर आईजी ने कहा कि पुलिस को चुनावी तैयारी के लिए अभी से दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिसमें शांति पूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए अति संवेदनशील और संवेदनशील गांवों को चिह्नित कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मतदाताओं को वोट देने से रोके जाने की किसी भी घटना को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार रहेगा।
इस मौके पर सीओ फायर अनिमेष कुमार, सीओ पिलखुआ अतुल यादव, सीओ हापुड़ शैलेंद्र सिंह राठौर, गढ़ फॉयर स्टेशन इंचार्ज नैपाल सिंह, हरिनंदन शर्मा आदि केपी सिंह मौजूद रहे।