फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   If electoral debut, Rahul Gandhi today khatshabha

होगा चुनावी आगाज, राहुल गांधी की खाट सभा आज

Sun, 02 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 02 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
If electoral debut, Rahul Gandhi today khatshabha
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

 बुलंदशहर रोड पर सामिया गार्डन के समीप प्रस्तावित खाट सभा से राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में चुनावी ऊर्जा भरेंगे। सभा में बीस हजार किसानों को जुटाने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


वह शाम को कार से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। इस दौरान बुलंदशहर-खुर्जा की ओर जाने वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। इससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


 सोमवार की शाम साढ़े चार बजे सामिया गार्डन के समीप कांग्रेस की खाट सभा होगी। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से रविवार को स्थानीय पुलिस अधिकारी व नेता सभा स्थल पर जुटे रहे। कांग्रेस के दिग्गज नेता नसीब पठान सहित अन्य नेता तैयारियों को लेकर सभा स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के मंच से लेकर सभा स्थल की सुरक्षा को लेकर एसपीजी के अधिकारी व स्थानीय अफसर सतर्क रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से परिसर को घेरे में ले लिया है। यहां आने जाने वाले लोगों पर विशेष निगाह रखी जा रही है।  खुफिया विभाग सतर्कता की दृष्टि से आसपास की खुफिया जानकारी जुटाने में लगा है।

 राहुल गांधी की सभा की सुरक्षा के लिए एक एएसपी, चार सीओ, दस उपनिरीक्षक, पांच थानाध्यक्ष, दस महिला पुलिस कर्मी व 60 पुलिस कर्मी , एक कंपनी पीएसी और फायर टैंकर व बम निरोधक दस्ता सहित सुरक्षा के पूर्ण बंदोबस्त किए गए हैं।

बुलंदशहर रोड पर ट्रैफिक रहेगा बंद
राहुल गांधी का काफिला शाम साढ़े चार बजे हापुड़ पहुंचेगा। इसके पहले बुलंदशहर रोड पर चार बजे ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। बुलंदशहर की ओर से शहर में आने वाले वाहनों को बाईपास स्थित सोना पैट्रोल पंप से निजामपुर बाईपास से हापुड़ की ओर भेजा जाएगा।

जबकि मेरठ तिराहे से बुलंदाहर की ओर जाने वाले वाहनों का भी रूट डायवर्जन किया जाएगा। ये वाहन निजामपुर बाईपास से निकाले जाएंगे। चितौली रोड से केवल वीइआईपी वाहनों को ही निकाला जाएगा। इससे चितौली रोड आम वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।


चितौली की ओर जाने वाले वाहनों को रामपुर रोड से जाना होगा। एएसपी रामनयन यादव ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पूर्ण बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा में कोई कोताही न हो, इसके लिए आला अधिकारी खुद पूरे मामले पर निगाह रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed