फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ice cream factory worker dies under suspicious circumstances, accused of murder

Hapur News: आईसक्रीम फैक्टरी के कामगार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Ice cream factory worker dies under suspicious circumstances, accused of murder
तहसील मुख्यालय पर हंगामा करते मृतक कुनाल के परिजन। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। नगर की आसरा आवास कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय कुनाल की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने आईसक्रीम फैक्टरी संचालक पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने तहसील मुख्यालय में हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मेला रोड स्थित आसरा आवास कॉलोनी निवासी हरेंद्री ने कोतवाली में दी। बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा कुनाल नक्का कुआं मंदिर के पास स्थित आईसक्रीम फैक्टरी में कार्य करता था। महिला का आरोप है कि फैक्टरी संचालक कई महीनों से उनके बेटे को वेतन का भुगतान नहीं कर रहा था। मंगलवार रात सूचना मिली कि कुनाल को फैक्टरी में करंट लग गया है। फैक्टरी संचालक उसे नगर के निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की माता का आरोप है कि उनके बेटे की केवल करंट लगने से मौत नहीं हुई, बल्कि फैक्टरी संचालक ने उसकी हत्या की है और घटना को करंट लगने का रूप देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर दर्जनों महिलाएं, परिजन और कॉलोनी के लोग तहसील मुख्यालय पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी लौट गए।


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed