फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hybrid potato 25, Chipsona extraction reduced by 15 percent

Hapur News: हाईब्रिड आलू 25, चिप्सोना की निकासी 15 फीसदी तक कम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hybrid potato 25, Chipsona extraction reduced by 15 percent
खेत में आलू खोदती महिलायें। संवाद
हापुड़। जिले में आलू की खोदाई शुरू हो गई है, लेकिन फसल का उत्पादन बेहद कम निकल रहा है। खोदाई कर रहे किसानों ने बताया कि हाईब्रिड आलू 20 से 25 फीसदी, चिप्सौना 15 फीसदी तक कम निकल रहा है। जनवरी महीने में कड़ाके की सर्दी ने आलू को फूलने नहीं दिया। उधर, 18 शीतगृहों में भंडारण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले के 18 शीतगृहों की भंडारण क्षमता 1.80 लाख एमटी है। बड़े पैमाने पर इस बार फसल भी लगायी गई है। आलू की खोदाई शुरू हो गई है, किसानों ने बताया कि हाईब्रिड आलू जहां प्रति बीघा 70 से 75 कट्टे निकलते थे, इस बार 55 से 60 ही निकल रहे हैं। वहीं, चिप्सोना आलू भी 35 से 40 कट्टे ही निकल रहा है, जबकि चिप्सोना 45 से 50 कट्टे प्रति बीघा आसानी से निकल जाता था।
विज्ञापन


पिछले साल आलू के दाम बेहद खराब रहे। अंत में किसानों को शीतगृहों का किराया निकलाना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में किसान इस बार खड़े आलू भी ऐसे ही कारोबारियों को बेच रहे हैं। क्योंकि खेत से ही आलू बेचने पर उनका करीब 150 रुपये भंडारण शुल्क में आने वाला खर्च बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

-किराया बढ़ने से घटेगा मुनाफा-

शीतगृह एसोसिएशन ने आलू भंडारण का किराया पांच से 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। हालांकि अभी शुल्क निर्धारण की बैठक होनी बाकी है, ऐसे में शुल्क बढ़ा तो किसानों का मुनाफा और कम हो जाएगा।

--

-बाजार में 650 रुपये पहुंचा चिप्सोना आलू-

बाजार में आलू का कट्टा (चिप्सोना) 650 रुपये तक बिक रहा है। हाईब्रिड आलू भी 400 रुपये कट्टा तक बिक रहा है। इस बार फसल पर चटकी की उम्मीद है, इसी क्रम में आलू कारोबारी भी किसानों से खरीद फरोख्त में जुट गए हैं।

---

-उम्मीद से कहीं कम निकल रहा आलू-

आलू की खोदाई करायी है, हाईब्रिड और चिप्सोना आलू 10 से 20 फीसदी तक कम निकल रहा है। जनवरी महीने में कड़ाके की सर्दी के कारण आलू फूल भी नहीं सका। पूरी लागत लगाने के बावजूद फसल का उत्पादन बेहद कम है।--भगत सिंह, किसान ददायरा।--फोटो संख्या---१३

---

-उत्पादन गिरने से होगा नुकसान-

अगैते आलू में उत्पादन 20 फीसदी तक कम निलक रहा है। इससे किसानों को नुकसान होगा, खेत में चिप्सोना और हाईब्रिड आलू उगाया था। दोनों के ही उत्पादन में काफी कमी रही है। जिसका सीधा नुकसान हुआ है।--परमजीत सिंह, किसान।--फोटो संख्या--१४

--

-चिप्सोना आलू की निकासी बेहद कम-

बाजार से बेहद महंगा चिप्सोना प्रजाति का बीज लेकर बुवाई की थी। लेकिन 30 कट्टा प्रति बीघा के हिसाब से आलू निकल सका है। जबकि हर साल 45 से 50 कट्टे का औसत आता था।--टेनपाल सिंह, किसान महमूदपुर।--फोटो संख्या--१५

--

-हाईब्रिड आलू की निकासी 25 फीसदी तक कम-

प्रति बीघा हाईब्रिड आलू 70 से 75 कट्टा निकलते थे। लेकिन इस बार 25 फीसदी तक की गिरावट है। खोदाई के दौरान बामुश्किल 50 कट्टे का ही औसत आ रहा है।--जतिन चौधरी, किसान रसूलपुर।--फोटो संख्या--१६


--

-भंडारण शुरू, शुल्क निर्धारण की बैठक जल्द-

शीतगृहों में भंडारण शुरू हो गया है, शुल्क निर्धारण की बैठक की तैयारियां पूरी हो चुकी है। आलू की फसल का निरीक्षण भी किया जा रहा है। किसानों को भंडारण के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।--डॉ. हरित कुमार, डीएचओ।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed