फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband stabbed knife

Hapur News: अवैध संबंधों का किया विरोध तो पत्नी पर चाकू से हमला

Fri, 24 Oct 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 24 Oct 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
husband stabbed knife
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर खिचरा में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी चाकू को खाली प्लॉट में फेंककर भाग गया। पुलिस ने घायल महिला को हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर थाना पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि मूलरूप से एटा की रहने वाली गौरी अपने माता पिता और चार वर्षीय पुत्र के साथ गांव शेखुपुर खिचरा की सोनी कॉलोनी में किराए पर रह रही थी। शुक्रवार को उसकी बहन भी उसके पास आई हुई थी। दोपहर के समय गौरी का पति शिवम उनके घर पहुंचा और पत्नी पर चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। गौरी की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी चाकू को खाली प्लॉट में फेंककर भाग गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस की मदद से हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। गौरी की बड़ी बहन लक्ष्मी ने बताया कि उनकी बहन गौरी की छह वर्ष पहले शिवम उर्फ प्रिंस से शादी हुई थी। शिवम का पिछले कई माह से एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा है। जिसका गौरी लगातार विरोध कर रही थी। विरोध करने पर शिवम गौरी के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद उनकी बहन गौरी अपने चार वर्षीय पुत्र को लेकर सोनी कॉलोनी में रहने लगी थी। उसने अपने माता पिता को भी यहीं बुला लिया। पिछले करीब दो माह से गौरी परिवार के साथ यहां रह रही थी। जबकि शिवम दूसरी महिला को अपने साथ इसी गांव में करीब एक किलोमीटर की दूरी पर रह रहा था। दूसरी महिला को साथ रखने पर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नी औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग फैक्टरियों में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed