फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Husband made obscene video of his wife and posted it on social media

पति ने बीवी का बनाया अश्लील वीडियो: सोशल मीडिया पर खुद किया वायरल... इस कुकृत्य में ससुर-सास ने भी दिया साथ

Wed, 14 May 2025 09:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 May 2025 09:58 PM IST
सार

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Husband made obscene video of his wife and posted it on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। साथ में आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दो बच्चे छीनकर महिला को घर से भी निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि 24 नवंबर 2017 को उनकी शादी बॉबी निवासी जिला बागपत से हुई थी। पति दहेज के लिए उन्हें मानसिक यातनाएं दे रहा था। इसमें पति का साथ ससुर, सास व ननद भी दे रही थी। आरोपी पति ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति लगातार भविष्य में परिणाम भुगतने व जान से मारने की धमकी उन्हें देता आ रहा है। दस जून 2024 को आरोपियों ने दोनों बच्चे छीनकर उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित वीडियो- 



यह भी पढ़ें- Delhi: भारत ने तुर्किये को दिया एक और झटका, अब जेएनयू ने तुर्किये के विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed