फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband and wife died in accident

Hapur News: बाइक से केदारनाथ जा रहे बागड़पुर के दंपती की हादसे में मौत

Wed, 11 Sep 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 11 Sep 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
husband and wife died in accident
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी दंपती की केदारनाथ जाते समय उत्तराखंड के ऋषिकेश प्रयाग में कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों शादी के 12 साल पूरे होने के बाद दर्शन करने के लिए केदारनाथ जा रहे थे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बागड़पुर निवासी पंकज (33) एसी ठीक करने का कार्य करते थे। मंगलवार दोपहर बाद वे अपनी पत्नी संगीता (30) और दूसरी बाइक पर सवार दोस्त और उसकी पत्नी के साथ बाइकों से केदारनाथ दर्शन के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि हाल ही में उनकी शादी की वर्षगांठ थी। मंगलवार की रात को उन्होंने उत्तराखंड के ऋषिकेश के होटल में रात गुजारी और सुबह फिर आगे के लिए रवाना हो गए। लेकिन जैसे ही दोनों बुधवार दोपहर उत्तराखंड के प्रयाग में पहुंचे तो कैंटर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। उत्तराखंड पुलिस ने मृतकों के परिजनों को देते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि पंकज की शादी बाबूगढ़ छावनी निवासी संगीता के साथ 12 वर्ष पहले हुई थी। शादी के 12 वर्ष बीतने के बाद भी दोनों के कोई भी संतान नहीं हो पाई थी। संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगने दोनों बाइक पर सवार होकर केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। पंकज पहले भी केदारनाथ जाते रहे हैं, लेकिन पत्नी पहली बार उनकी साथ गई थीं। परिवार में पंकज का छोटा भाई रिंकू भी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन शव लेने के लिए उत्तराखंड रवाना हो गए। देर शाम तक गांव में शवों का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed