फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Husband and father-in-law arrested for burning married woman alive by pouring thinner on her

Hapur News: विवाहिता को थिनर डालकर जिंदा जलाने के आरोप में पति व ससुर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Husband and father-in-law arrested for burning married woman alive by pouring thinner on her
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पुराना भीमनगर में दहेज के लिए हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। ससुरालियों पर विवाहिता को थिनर डालकर जिंदा जलाने का आरोप है।
विज्ञापन


कस्बा धौलाना के बड़ा मोहल्ला निवासी सुभाष ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दस मई 2024 को उनकी पुत्री प्राची की शादी मोहल्ला भीमनगर निवासी दीपांशु के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति दीपांशु, ससुर वीरपाल, जेठ नैन कुमार व जेठानी संगीता उनकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांगकर उनका उत्पीड़न करने लगे। पांच मई रात करीब आठ बजे उनके दामाद दीपांशु ने उनकी पुत्री प्राची के आग में जलने की उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर वह परिजनों के साथ दिल्ली स्थित एक अस्पताल पहुंचे तो उनकी पुत्री ने उन्हें बताया कि आरोपियों ने पहले उनसे दहेज की मांग और बाद में एक कमरे में बंद दिया। इसके बाद आरोपियों ने थिनर डालकर उनमें आग लगा दी थी। छह मई की दोपहर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी पुत्री की मौत हो गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतका के पति दीपांशु व ससुर वीरपाल को गांव पटना मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed