फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband allegation his wife

Hapur News: पत्नी पर लगाया 10 लाख मांगने का आरोप

Wed, 26 Feb 2025 09:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 26 Feb 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
husband allegation his wife
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि गांव निवासी महिला का करीब छह माह पहले अपने पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद और महिला सहमति पत्र के आधार पर एक-दूसरे के साथ पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। एक सप्ताह पहले उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अपने अन्य परिजनों के साथ पिता की तीमारदारी कर रहा है। तीन दिन पहले उसकी पत्नी घर में रखी आठ हजार रुपये की नकदी, अपने गहने, मोबाइल, कपड़े व अन्य सामान लेकर किसी को कुछ भी बताए बिना घर छोड़ कर चली गई। इस बारे में जानकारी मिलने पर उसने पत्नी को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। इस दौरान पता चला कि पत्नी उसके दो भाइयों के खिलाफ थाने में तहरीर भी देकर गई है। मंगलवार को उसके भाई ने फोन कर उससे बात की। बात करने पर पत्नी ने 10 लाख रुपये न देने पर उसके भाइयों को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed