{"_id":"682a23f31b28e4e9bb0cbd2e","slug":"huge-crowd-gathered-in-tiranga-yatra-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124563-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सैनिकों के शौर्य को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सैनिकों के शौर्य को किया नमन
विज्ञापन
पिलखुवा में तिरंगा यात्रा निकालते लोग।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय विधायक धर्मेश सिंह तोमर के नेतृत्व में रविवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को नमन किया गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद अतुल गर्ग और विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से सर्वोदय इंटर कॉलोनी से किया। यात्रा में ढोल-नगाड़ों, डीजे और देशभक्ति नारों के बीच हजारों की संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर दुनिया में अपनी प्रतिष्ठा और शक्ति का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा, भारतीय सेना ने 23 मिनट में पाकिस्तान को घुटनों पर ला खड़ा किया। यह हमारे सैनिकों के अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक संदेश है। इस विजय ने न केवल भारत का सिर ऊंचा किया है, बल्कि शहीदों के परिजनों को भी एक नई उम्मीद दी है।
तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, लज्जारानी गर्ग, पूर्व जिला मंत्री पवन त्यागी, मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, सभासद वरुण शर्मा, सुनील गर्ग, विशाल कौशिक, भोले राम वर्मा, प्रदीप सोम, अजय पुंडीर, महेश अग्रवाल, अजीत चौधरी, सौरभ रस्तोगी, सभासद निर्मल कोरी, शिवकुमार शर्मा मौजूद रहे।