फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpr

Hapur News: पिलखुवा के चार वार्डों में 2.25 करोड़ खर्च करके बनेंगी सड़कें व नाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
hpr
हापुड़। पिलखुवा नगर पालिका क्षेत्र के चार वार्डों में 2.25 करोड़ रुपये खर्च करके करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़कें और नालियों का निर्माण होगा। वार्ड संख्या दो से लेकर छह तक होने वाले कार्यों को लेकर टेंडर निकाले गए हैं। सितंबर के अंत में यह कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

पालिका की ओर से राज्य वित्त और पालिका निधि मद से मिली धनराशि से कार्य कराए जाएंगे। नगर के वार्ड संख्या दो में 72.56 लाख रुपये से सुभाष घी वालों की दुकान से मोहल्ला शुक्लान होते हुए वाल्मीकि चौक तक नाली व सड़क, 42 लाख रुपये से वाल्मीकि धर्मशाला से मुकेश के मकान तक, वार्ड संख्या तीन में 61.93 लाख रुपये से शिशु के मकान से पाल सैनी के मकान से होते हुए भोलापुरी मोड़ तक, वार्ड संख्या पांच में 27.08 लाख रुपये से एक्सपोर्ट फैक्टरी से भूमिया मंदिर शैलेष फार्म रोड तक और वार्ड संख्या छह में 21.47 लाख रुपये से परतापुर रोड से आस मोहम्मद के मकान की ओर नाली व सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सड़कों और नालियों के निर्माण से मोहल्लों में निवास करने वाले करीब दो हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। लोगों को गड्ढामुक्त सड़कों और जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ इंद्रपाल सिंह का कहना है कि पालिका की ओर से टेंडर निकाले गए हैं। अभी प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed