{"_id":"6a8a06a380cad5d39908510a","slug":"hpr-hapur-news-c-135-1-hpr1005-147025-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 87 लाख रुपये से आठ मोहल्लों में सड़कों-नालियों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 87 लाख रुपये से आठ मोहल्लों में सड़कों-नालियों का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के आठ मोहल्लों में सड़कों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 87 लाख रुपये खर्च होंगे। पालिका ने इसके लिए टेंडर निकाले हैं, जिनकी प्रक्रिया सितंबर माह में पूरी होगी।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। इन कार्यों से हजारों लोगों की समस्याएं दूर होंगी। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि सड़क व नाली निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। वार्ड नंबर आठ के मोहल्ला आदर्श नगर में दो अलग-अलग कार्यों पर 4.59 लाख रुपये और 7.54 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 16 में दो स्थानों पर कुल 17.35 लाख रुपये से सड़क व नाली का निर्माण होगा।
विभिन्न मोहल्लों में निर्माण कार्य
वार्ड नंबर 11 के मोहल्ला आदर्श नगर में 10.08 लाख रुपये से सड़क बनेगी। महावीर कॉलोनी में स्याना रोड पर 18.23 लाख रुपये से सड़क व नाली का कार्य होगा। वार्ड नंबर चार में 2.01 लाख रुपये से सड़क निर्माण होगा। मोहल्ला उपाध्याय नगर में 16.34 लाख रुपये से नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क बनेगी। वार्ड नंबर 10 में 10.05 लाख रुपये से नाले की साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण किया जाएगा।