फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpda invest 60 crore

Hapur News: 60 करोड़ से बनेगा कन्वेंशन और ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर

Fri, 13 Sep 2024 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 13 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
hpda invest 60 crore
हापुड़। एचपीडीए की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं को शासन से स्वीकृति मिल गई है। लगभग 60 करोड़ की लागत से प्राधिकरण कन्वेंशन सेंटर, ओपन एयर थियेटर एंड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और टेक्सटाइल एंड ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण कराएगा। तीनों योजनाओं की स्वीकृति के लिए प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र प्लानिंग बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र प्लानिंग बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था। जिसमें असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट-2024-25 के अन्तर्गत आनंद विहार आवासीय योजना में कन्वेंशन सेंटर/ओपन एयर थियेटर व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और पिलखुवा स्थित टेक्सटाइल सेंटर योजना में टेक्सटाइल एंड ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर फॉर टेक्सटाइल एंड हैंडलूम इंडस्ट्रीज़ के निर्माण का प्रस्ताव शामिल था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को लेकर 12 सितंबर को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव नितिन गोकर्ण की अध्यक्षता में लखनऊ में बैठक हुई। जिममें उनके साथ एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की चेयरमैन संयुक्ता समद्दर व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र प्लानिंग बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि एचपीडीए के तीनों प्रस्तावित योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र प्लानिंग बोर्ड द्वारा वित्त पोषण के लिए सहमति प्रदान कर दी गई। योजना के तहत आनंद विहार आवासीय योजना में कन्वेंशन सेंटर / ओपन एयर थियेटर के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये व आनंद विहार योजना में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये तथा पिलखुवा स्थित टेक्सटाइल सेंटर योजना में टेक्सटाइल एंड ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर फॉर टेक्सटाइल एंड हैंडलूम इंडस्ट्रीज़ के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये के वित्त पोषण की स्वीकृति प्रदान की गई है। बजट मिलने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed