{"_id":"67b75c2404ef2837b00df1bf","slug":"hpda-demolished-plots-hapur-news-c-135-1-hpr1005-120630-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 35 हजार वर्ग मीटर जमीन पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 35 हजार वर्ग मीटर जमीन पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
Thu, 20 Feb 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को चार स्थानों पर 35 हजार वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। वहीं चार स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराने पर सील लगाई है।
टीम ने आवास विकास से किठौर, धनौरा मार्ग व असौड़ा से स्वर्ग आश्रम रोड के चौराहे पर उपेंद्र त्यागी की 10 हजार वर्ग मीटर, इसी स्थान पर सत्यप्रकाश त्यागी की सात हजार वर्ग मीटर, ग्राम धनौरा बाईपास फ्लाईओवर से आगे भूषण व सोनवीर की 10 हजार वर्ग मीटर, हर्ष ट्रेडर्स के सामने असौड़ा-दोमयी रोड पर इंदू शर्मा, विशाल गोयल व मनोज शर्मा की आठ हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया है। इसके बाद टीम ने एआरटीओ कार्यालय के सामने मेरठ रोड पर फरियाद का 200 वर्ग मीटर का गोदाम, गढ़ रोड पर साकेत प्रथम की संजीव कुमार का 750 वर्ग मीटर का गोदाम, फ्री गंज रोड पर देवी मंदिर के पीछे हरीश वर्मा के 125 वर्ग गज भवन और ग्राम असौड़ा पर सानू खान का 120 वर्ग मीटर का गोदाम को बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराने पर सील कर दिया गया। इस दौरान अवर अभियंता राकेश सिंह तोमर और प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था।