फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   How derailed train will examine.

कैसे पटरी से उतरी ट्रेन, बड़ौदा हाउस करेगा जांच

Sat, 07 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 07 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
How derailed train will examine.
डीरेल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट के बीच बीते रविवार की रात फैजाबाद एक्सप्रेस के बेपटरी होने के मामले की जांच अब मुरादाबाद मंडल से नहीं, बल्कि बड़ौदा हाउस से की जाएगी। पहले यह जांच मंडल के अधिकारियों को करनी थी और अधिकारियों ने रिपोर्ट बनाने की तैयारी भी कर रखी थी,

विज्ञापन


लेकिन ऐनवक्त पर बड़ौदा हाउस से पत्र आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट के बीच दिल्ली से फैजाबाद की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन


इस हादसे में सौ से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। हादसे के बाद रेलवे के इंजीनियरों, अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। साथ ही अधिकारियों ने इस मामले की जांच मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों से कराने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने इस मामले की रिपोर्ट पर काम भी करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब रेलवे सूत्रों की मानें तो बड़ौदा हाउस से एक पत्र मिला है। पत्र में कहा गया है कि मुरादाबाद मंडल के अधिकारी इस मामले की जांच नहीं करेंगे।


अब बड़ौदा हाउस से ही कमेटी बनाकर यह जांच कराई जाएगी। मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम सुधीर मिश्रा ने बताया कि अब मंडल के अधिकारियों को जांच से हटाकर बड़ौदा हाउस के अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

बड़ौदा हाउस की टीम ने यहां आकर मौके पर नाप जोख आदि भी की है। जल्द ही रिपोर्ट सामने आ जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed