{"_id":"6a299e17f3a9de161d099deb","slug":"house-collapses-during-storm-couple-and-two-young-children-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1006-142830-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आंधी में भरभराकर गिरा मकान, दंपती व दो मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आंधी में भरभराकर गिरा मकान, दंपती व दो मासूम घायल
विज्ञापन
पिलखुवा में रात के समय आई आंधी के दौरान मकान की दीवार गिरने से घायल हुई महिला। संवाद
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के नन्नी नगर धोबी घाट मोहल्ले में मंगलवार की देर रात आई तेज आंधी के दौरान एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए। समय रहते परिवार के लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।
नन्नी नगर धोबी घाट निवासी शमीम का मकान काफी पुराना हो चुका था। गार्डर और पटिया डालकर बनाया गया था मकान। मंगलवार देर रात तेज आंधी के दौरान मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। मलबे की चपेट में आकर शमीम का बड़ा बेटा शाहनवाज (33), उसकी पत्नी सोनी (32), पुत्र शान (3) और पुत्री परी (5) घायल हो गए।
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।