फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hospital travaileth with Pregnant.

नहीं मिला इलाज, अस्पताल में तड़पती रही गर्भवती

Wed, 09 Nov 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 09 Nov 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
Hospital travaileth with Pregnant.
गर्भवती महिला - फोटो : Demo Pic

प्रदेश सरकार सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज और सुविधाएं देने के दावे करती है, लेकिन इसकी हकीकत एक दम परे है। बुधवार को जिला अस्पताल के रूप में संचालित गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर

विज्ञापन


इलाज नहीं मिलने से एक गर्भवती महिला घंटों प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। महिला चिकित्सक ने गर्भवती को इलाज देना तो दूर, देखना भी मुनासिब नहीं समझा। बाद में गर्भ में पल रहे बच्चे को कमजोर बताकर चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


राजस्थान निवासी आरती पति हरकेश के साथ नगर के मोहल्ला चमरी में किराए के मकान में रहती है और नौ माह की गर्भवती है। बीते चार महीने से वह गढ़ रोड स्थित सीएचसी पर अपना इलाज करा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो हरकेश उसे सीएचसी लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों की अनदेखी के चलते करीब एक घंटा तक वह फर्श पर इलाज के लिए तड़पती रही। महिला चिकित्सक को कई बार हरकेश ने पत्नी की स्थिति से अवगत कराया,

लेकिन इलाज तो दूर चिकित्सक ने उसे देखना भी मुनासिब नहीं समझा। इलाज नहीं मिलने पर गर्भवती की हालत बिगड़ने लगी। करीब एक घंटा बाद चिकित्सकों ने गर्भवती को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।


उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा कमजोर है, जिसकी डिलीवरी कराने में खतरा हो सकता है। इसलिए गर्भवती को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed