फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   homguard suspend for demanding jalebi in hapur

'जलेबी लाओ तभी शिकायत दर्ज होगी': थाने पहुंचा पीड़ित, होमगार्ड ने रख दी ऐसी डिमांड; विभाग ने कर दिया सस्पेंड

Mon, 26 Aug 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Updated Mon, 26 Aug 2024 10:37 PM IST
सार

हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाने में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक होमगार्ड ने तहरीर पर मुहर लगाने के लिए मिठाई मांगी। जिसके बाद विभाग ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
homguard suspend for demanding jalebi in hapur
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

विस्तार

बहादुरगढ़ थाने में मोबाइल गुम होने के मामले में तहरीर पर मुहर लगाने के लिए मिठाई मंगवाना एक होमगार्ड को भारी पड़ गया। जिला कमांडेंट ने पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट पर होमगार्ड को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि दो दिन पूर्व एक युवक बहादुरगढ़ थाने में मोबाइल गुम होने की शिकायत लेकर गया था। वहां पर उससे एक होमगार्ड ने जलेबी मंगवा ली। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो गई।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच के दौरान होमगार्ड राजेश की संलिप्ता पाई गई। उसके बाद होमगार्ड की रिपोर्ट को जिला कमांडेंट को भेजी गई। रिपोर्ट मिलने के बाद होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed