{"_id":"58d2a4034f1c1bb6681a4e7a","slug":"home-guard-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ी में होमगार्ड की ‘सरकार’, रास्ता कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ी में होमगार्ड की ‘सरकार’, रास्ता कब्जाया
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला रामगढ़ी में दबंग होमगार्ड ने रास्ते पर कब्जा कर लोगों के आवागमन में बाधा डाल दी है। यह आरोप लगाकर बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने डीएम ऑफिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
बुधवार को मोहल्ला रामगढ़ी के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुचें। उन्होंने बताया कि मोहल्ला निवासी एक दबंग होमगार्ड ने करीब 14 फीट चौड़ा रास्ते पर कब्जा कर उसे अपने मकान में मिला लिया है और बिजली के खंभे को भी अपने मकान के अंदर ले लिया है।
विज्ञापन
जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि जब मोहल्ले वालों ने इसका विरोध किया तो होमगार्ड उन्हें जेल में बंद कराने की धमकी देता है। रास्ता बंद हो जाने के कारण लोगों का आवागमन में बंद हो गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र देने वालों में मुकेश, मनोज, अंकित, रामप्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार, पिंकी, सोनी, रामौतार, ओमप्रकाश, विजयपाल, सुमित, अशोक, लक्ष्मण सिंह, श्रीपाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।