{"_id":"66254a81f35c6fcb7802dc12","slug":"historyshiter-called-in-thana-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109807-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हिस्ट्रीशीटरों की थाने में कराई परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हिस्ट्रीशीटरों की थाने में कराई परेड
Sun, 21 Apr 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना हाफिजपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिस्ट्रीशीटरों की थाने में परेड कराई। इस दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को सर्वप्रथम शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के बाद अपने-अपने घरों में रहने की दी हिदायत दी।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके चलते पुलिस सतर्क है। थानावार पुलिस हिस्ट्रीशीटरों पर नजर बनाए हुए हैं। थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने हिस्ट्रीशीटरों की थाने में पेशी कराई। इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों को सर्वप्रथम शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के बाद अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई। हिस्ट्रीशीटर अन्य किसी व्यक्ति से इस प्रकार की कोई भी बात फोन पर या वार्ता नहीं करेंगे, जिससे शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो। चुनाव को सकुशल, सौहार्दपूण, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करेंगे।