{"_id":"688cfea6f08f5ea379014ffc","slug":"highway-jam-due-to-route-diversion-hapur-news-c-306-1-gha1001-116511-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रूट में बदलाव से हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रूट में बदलाव से हाईवे पर लगा जाम
Fri, 01 Aug 2025 11:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए गंगानगरी में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए अमरोहा जनपद के पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों का रूट डायवर्जन बृहस्पतिवार को ही कर दिया। इसके कारण गढ़ क्षेत्र की पुलिस को भी निर्धारित समय से पहले की वाहनों का रूट डायवर्जन करना पड़ा। इसके कारण हाईवे पर जाम लग गया। वाहन चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रूट डायवर्जन के कारण शुक्रवार की सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने सिंभावली के गांव बक्सर स्थित फ्लाई ओवर, गढ़ के स्याना फ्लाईओवर के नीचे वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा। बस व अन्य वाहनों में सवार गढ़, गजरौला, अमरोहा के आस-पास के लोगों को चालकों ने वहीं उतार दिया। ऑटो समेत अन्य वाहनों के लिए यात्रियों को घंटों भटकना पड़़ा। सवारी न मिलने के कारण यात्रियों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। कई चालकों ने अपने वाहन संपर्क मार्गों पर खड़े कर दिए, इससे जाम की स्थिति बन गई।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अमरोहा पुलिस ने शिव भक्तों की संख्या अधिक होने पर रूट डायवर्जन करा दिया, इसके बाद क्षेत्र में भी वाहनों के रूट डायवर्जन करना पड़ा। कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने जल्द ही स्थिति को सामान्य कर दिया।