फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Highway-09 started sinking even in unseasonal rain

Hapur News: बेमौसम बरसात में भी धंसने लगा नवनिर्मित हाईवे-09

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Highway-09 started sinking even in unseasonal rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़।
पिछले कुछ दिनों में हुई बेमौसम बारिश के बाद नवनिर्मित हाईवे-09 बाईपास पर जगह-जगह मिट्टी बह गई है। जिससे कुछ स्थानों पर डिवाइडरों के बीच सड़क धंस गई है। फिलहाल इस स्थिति से खतरा भले ही न हो, लेकिन इसके ऊपर से गुजरने वाले वाहनों को खतरा हो सकता है। अगर जल्द मरम्मत नहीं की गई तो दुर्घटना हो सती है।
दिल्ली से मुरादाबाद के लिए जा रहे नेशनल हाईवे- 09 का हापुड़ में निजामपुर से वैठ तक निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है। इससे दिल्ली से मुरादाबाद तक की यात्रा काफी सुगम हो गई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में पड़ी बारिश हाईवे के लिए खतरनाक साबित हो रही है। ततारपुर बाईपास और निजामपुर बाईपास के बीच जगह-जगह मिट्टी बह जाने के कारण डिवाइडर के बीच जगह-जगह मिट्टी धंस गई है। हाईवे के किनारे पर ऊपर से सड़क भले ही बनी हो, लेकिन नीचे से देखने पर पता चलता है कि उसके नीचे मिट्टी निकल चुकी है। ऐसे में हाईवे खोखला हो गया है और कभी भी धंस सकता है। जबकि कुछ स्थानों पर धंस भी गया है। अगर अब बारिश होती है तो मिट्टी और बहेगी, ऐसी स्थिति में यदि कोई भारी वाहन हाईवे किनारे से होकर गुजरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। पिछले तीन चार दिनों से ही वाहन हाईवे से गुजर रहे हैं। गनीमत है कोई भारी वाहन उस स्थान से नहीं गुजरा है, अन्यथा हादसा हो जाता।
विज्ञापन

मरम्मत नहीं होने से हो सकता है हादसा
हाईवे-09 का निर्माण हाल ही में हुआ है। सफर की दृष्टि से यह काफी सुखद है, लेकिन यह भी सत्य है कि इस पर दूसरे हाईवे से अधिक दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। हालांकि इन दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। ऐसे में इस हाईवे की मरम्मत जल्द से जल्द होनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम संदीप सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काफी बारिश हुई है, हो सकता है कि इसकी मिट्टी बह गई हो। एनएचएआई के पीडी को इस संबंध में निर्देशित कर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed