फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   held medical camp in mankchowk.

गांव मानकचौक में लगाया मेडिकल कैंप

Wed, 13 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Wed, 13 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
held medical camp in mankchowk.
हेपेटाइटिस बीमारी से ग्रामीण अंचल में हो रहीं मौतों को  लेकर सेहत महकमा जाग उठा है। सोमवार को गढ़ के गांव मानकचौक में कैंप लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन


  बता दें कि भूजल दूषित होने से गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ क्षेत्र से जुड़े  तीन दर्जन से भी अधिक गांवों को हेपेटाइटिस बीमारी का प्रकोप है। इस जानलेवा बीमारी से तीन सप्ताह में अब तक कई मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने भी अपने कई अंकों में गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ में भूजल दूषित होने से हेपेटाइटिस बीमारी फैलने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की है। इस पर सेहत महकमा हरकत आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ.रविंद्र के कड़े निर्देशन में  स्वास्थ्य विभाग की एक टीम डॉ. सुहेल और डॉ.किरन के नेतृत्व में सोमवार को गांव मानकचौक पहुंची तो परीक्षण के दौरान हेपेटाइटिस बीमारी  से पीड़ितों की बड़ी तादाद सामने आ गई।

इस दौरान सामाजिक संगठन समर्थ  शिक्षा सेवा समिति संस्थापक राजकुमार उपाध्याय, सचिव उमेश लोधी, राजकुमार  कर्दम, ग्राम प्रधान सुमन गौतम ने स्वास्थ्य टीम को  हेपेटाइटिस बीमारी से हुईं मौतों के बारे में जानकारी दी।



डॉ.सुहेल  ने बताया कि कैंप में सौ से अधिक ग्रामीणों के रक्त के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं, इनमें 30 रोगियों में हेपेटाइटिस बीमारी के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed