फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Heavy vehicles were jammed.

हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों से लगा जाम,

Sat, 13 Aug 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 13 Aug 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles were jammed.
भारी वाहनों से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

सावन की अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए पुलिस-प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात से हाईवे पर भारी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया था। इसके चलते शुक्रवार रात नौ बजे फिर जाम लग गया, जिससे आम से खास सब हलाकान रहे।

विज्ञापन


इसी बीच दिल्ली से जा रहे काबिना मंत्री आजम खां अपने काफिले के साथ रात 11 बजे ब्रजघाट पुल के पास हाईवे पर जाम में फंस गए, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आजम को जाम से निकलवाया। करीब छह घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार रात दिल्ली से रामपुर जा रहे काबीना मंत्री आजम खां का काफिला करीब 11 बजे जैसे ही ब्रजघाट पहुंचा जाम में फंस गया। काबीना मंत्री की गाड़ी के जाम में फंसने की सूचना मिलते ही दोनों जनपदों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी हापुड़ आरएन यादव और एसपी अमरोहा एसएस चिनप्पा, सीओ गढ़ एससी पांडेय अधीनस्थों को लेकर आनन-फानन में गंगा पुल पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आजम के काफिले को आगे के लिए रवाना किया गया।

ब्रजघाट गंगा नगरी में तीसरे दिन भी कांवड़ भरने के लिए कांवड़ियों का तांता लगा रहा। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों का ब्रजघाट गंगा नगरी में आगमन जारी है।

तीर्थनगरी में गंगातट समेत मुख्य बाजार, सड़क-चौराहों पर शिवभक्तों के जत्थे नजर आ रहे हैं। मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा जनपदों के शिवभक्त भगवान आशुतोष का अभिषेक करने के लिए गंगा जल लेकर लौटना शुरू हो गए हैं।

भव्य कांवड़ों के साथ डीजे और ढ़ोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते शिवभक्त अपने-अपने गंत्वयों को लौटने लगे हैं।

गढ़मुक्तेश्वर में जाम में फंसकर ह्दय रोगी की मौत के बाद भी यातायात पुलिस बेपरवाह है। शनिवार सुबह भी तहसील चौराहे पर जाम से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जाम में फंसी एंबुलेंस को भी काफी देर तक रास्ता नहीं मिल सका।

शहर में यातायात व्यवस्था राम भरोसे हो गई है। यातायात पुलिस जाम से निपटने के लिए कोई प्लान नहीं तैयार कर पा रही हैं। शनिवार को दिन निकलते ही तहसील चौराहे से निकलने वाले दिल्ली रोड, गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड पर भीषण जाम लग गया।


काफी देर तक जाम नहीं खुलने पर एंबुलेंस में बैठे मरीज के परिजन वाहन चालकों से आगे चलने की विनती करते दिखे। दोपहर बाद भी कुछ ऐसी ही हालत थी। स्कूलों की छुट्टी होते ही सारे चौराहे जाम हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed