फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Heat broke the record of last six years, temperature reached 45 degrees

Hapur News: गर्मी ने तोड़ा पिछले छह सालों का रिकार्ड, 45 डिग्री पहुंचा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Heat broke the record of last six years, temperature reached 45 degrees
अतरपुरा चौराहे पर गर्मी में शिकंजी पीते एक परिवार के लोग। संवाद
हापुड़। बढ़ती गर्मी ने मई में पिछले छह साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2019 में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था। भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय तपिश इतनी अधिक रही कि मानो आसमान से आग बरस रही है। पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी और लू से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली। दस बजे से ही लू चलने लगी। दोपहर में हवा इतनी गर्म रही कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के समय घरों से जरूरी कार्यों के लिए बाहर निकले लोग धूप और लू के कारण बेहाल रहे। दोपहिया वाहन चालकों को लू के कारण सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। जिला आपदा विभाग के अनुसार वर्ष 2019 में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दोपहर में सुनसान हुए रास्ते
सूरज की तल्खी के चलते मंगलवार दोपहर ऐसा महसूस हो रहा था जैसे आकाश से आग बरस रही है। शाम पांच बजे के बाद धूप हल्की होने पर लोग घर से बाहर निकल सके। भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि बीते चार दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। दोपहर में 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। आर्द्रता 39 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने के आसार हैं। 24 और 25 मई को लू तेज चलने की आशंका है।





किसानों और पशुपालकों के लिए सलाह



मौसम वैज्ञानिकों ने संभावित लू को देखते हुए किसानों और पशुपालकों के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखें ताकि फसलें लू की चपेट में न आएं। पशुपालकों से कहा गया है कि वे अपने पशुओं के लिए उचित प्रबंध करें ताकि उन्हें गर्मी और लू से बचाया जा सके।



वर्ष अधिकतम तापमान
2019 46
2020 42
2021 40
2022 43
2023 41
2024 44
2025 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed