फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   He married a girl by claiming to be a bachelor and is now harassing her

Hapur News: कुंवारा बताकर युवती से रचाई शादी, अब कर रहा उत्पीड़न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
He married a girl by claiming to be a bachelor and is now harassing her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी दलित युवती से गांव के ही एक युवक ने खुद को कुंवारा बताकर धोखे शादी कर ली। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर युवक ने चाकू की नोक पर युवती से उसके गहने व नकदी भी छीन लिए। इसके बाद युवक पड़ोस के गांव में रहने वाली एक युवती को लेकर भाग गया। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी प्रियंका ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह गांव के ही अनुज त्यागी के खेतों में काम करती थी। आरोप है कि अनुज त्यागी ने खुद को कुंवारा बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 23 नवंबर 2021 को मथुरा प्रेम मंदिर में अनुज ने उससे शादी कर ली थी। शादी के बाद आरोपी ने उसे करीब 20 दिन तक नोएडा में अपने साथ रखा था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे लेकर पिलखुवा के मोहल्ला बजरंगपुरी में किराए के मकान में रहने लगा। 12 दिसंबर 2023 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। पुत्र के पैदा होने के बाद से ही पति के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया। आरोपी आए दिन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके साथ मारपीट करने लगा और दहेज में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। एक सितंबर को आरोपी चाकू की नोक पर उससे गहने व नकदी छीन लिए और भाग गया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पड़ोस के गांव में रहने वाली एक युवती को लेकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि समाज के लोगों का दबाव बनने पर आरोपी माफी मांगकर दोबारा उसके साथ रहने लगा। इसके बाद छह अक्तूबर को आरोपी पड़ोस के गांव की रहने वाली युवती को फिर से लेकर फरार हो गया। उसने आरोपी के परिजनों से न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने भी उसे जातिसूचक शब्दों को प्रयोग कर घर में रखने से साफ इंकार कर दिया। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने 19 अक्तूबर से आरोपी को पकड़कर थाने में बैठा रखा है। पुलिस उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उसने विवश होकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर अनुज त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed