{"_id":"58ab11d04f1c1b1053b233d8","slug":"hapur-trains-went-through","type":"story","status":"publish","title_hn":" टूंडला में ट्रेन दुर्घटना के बाद हापुड़ से गुजरीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला में ट्रेन दुर्घटना के बाद हापुड़ से गुजरीं ट्रेनें
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुंडला में रविवार रात मालगाड़ी और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच हुए हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग करीब 16 घंटे तक ठप रहा। हादसे के बाद जहां गोमती एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
वहीं इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर हापुड़ से निकाला गया। जानकारी के अनुसार रविवार रात टुंडला में कानपुर से दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस और मालगाड़ी की भिड़ंत हो गई थी। हादसे के बाद से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन
इसके चलते दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली गाड़ियों को आगरा वाया झांसी होते हुए निकाला गया। कुछ ट्रेनों को हापुड़-मुरादाबाद रूट से भी रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया शाम तक दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया था।
विज्ञापन
हादसे के बाद दिल्ली हावड़ा मार्ग ठप होने से टूंडला-अलीगढ़-हाथरस पैसेंजर और दिल्ली-लखनऊ अप-डाउन गोमती एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। साथ ही सोमवार शाम मेरठ से खुर्जा जाने वाली मेरठ खुर्जा पैसेंजर रद्द रही।
मंगलवार को भी खुर्जा से चलकर मेरठ जाने वाली खुर्जा मेरठ पैसेंजर रद्द रही। इन ट्रेनों के अचानक रद्द किए जाने से सबसे अधिक दिक्कत दैनिक यात्री को हुई।