फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur student discovered artefact of Buddhist culture in Mathura

Hapur News: हापुड़ के छात्र ने मथुरा में खोजी बौद्ध संस्कृति की कलाकृति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hapur student discovered artefact of Buddhist culture in Mathura
मथुरा में खोजी गई कलाकृति के साथ छात्र ललित। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। लज्जापुरी निवासी पीएचडी के छात्र ललित कुमार सांस्कृत्यायन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की अनुमति पर एक महीने तक मथुरा में बौद्ध संस्कृति को लेकर क्षेत्रीय सर्वेक्षण किया। इसमें उन्हें गौसना गांव के पास स्थित ऊंचा टीले के पास कुषाण काल (राजा कनिष्क काल) की बौद्ध संस्कृति से जुड़ी अद्भुत कलाकृति मिली। जिसे राजकीय मथुरा संग्रहालय ने अभिलेख में दर्ज कर लिया गया है, जो जिले के लिए उपलब्धि का विषय है।
ललित कुमार मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के सलाहकार डॉ.हीरो हितो एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.सीमा शर्मा के निर्देशन में मथुरा स्थित पुरातात्विक बौद्ध स्थलों का विश्लेषणात्मक अध्ययन एवं पर्यटन की संभावना विषय पर शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


ललित कुमार ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से मथुरा में शोध की अनुमति मांगी थी। 20 सितंबर 2023 को उन्हें एक माह के लिए शोध की अनुमति मिली। इस दौरान ललित ने एएसआई आगरा मंडल के अधीन आने वाले 42 स्मारकों का सर्वेक्षण किया। साथ ही इन स्मारकों के आस पास की आबादी से भी शोध से जुड़ी जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण के दौरान ललित कुमार को गौसना गांव के पास स्थित ऊंचा टीला जोकि एएसआई की निगरानी में है, उसके समीप एक राष्ट्रीय महत्व की कलाकृति मिली। यह कलाकृति कुषाण काल की थी, जो लाल चितिदार बलुआ पत्थर पर निर्मित है, इस कलाकृति की ऊपरी परिधि पर कमल की एक सुंदर पट्टी बनी है साथ ही एक अर्द्ध कमल बना है जो बौद्ध संस्कृति को दर्शाता है। इस कलाकृति की लंबाई 30 सेंटीमीटर है, जो एक बड़े स्तंभ का निचला हिस्सा रहा होगा।


ललित ने इसकी सूचना राजकीय संग्रहालय मथुरा को दी, उन्होंने कलाकृति संग्रहालय ने अधिग्रहण कर लिया। अपने संग्रहालय के अभिलेखों में पंजीयन संख्या 23.1 पर दर्ज कर लिया है। राजकीय संग्रहालय मथुरा की ओर से इस संबंध में प्रमाण पत्र भी शोधार्थी को दिया गया है, जो 28 जनवरी को ही उन्हें प्राप्त हुआ। कुल मिलाकर यह उपलब्धि हापुड़ के लिए है, क्योंकि इस तरह के शोध एक बड़ी संस्कृति को बयां करते हैं जो अब तक रहस्य बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed