{"_id":"64480860f9aa7033d70c1e96","slug":"hapur-patient-found-corona-in-mumbai-hapur-news-c-30-1-89517-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मुंबई के अस्पताल में भर्ती हापुड़ का मरीज कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मुंबई के अस्पताल में भर्ती हापुड़ का मरीज कोरोना संक्रमित
Tue, 25 Apr 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हापुड़ निवासी मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। मरीज की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों के सैंपल भी जुटाए गए हैं। मंगलवार को चार मरीज जांच के बाद स्वस्थ घोषित कर दिए गए, अब सक्रिय मरीजों की संख्या 19 है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हापुड़ की लैब में 600 सैंपल की जांच में मंगलवार को कोई पॉजिटिव नहीं आया। लेकिन इलाज के लिए मुंबई में भर्ती एक मरीज की जांच कोरोना पॉजिटिव आयी है। इसकी रिपोर्ट स्थानीय पोर्टल पर आने के बाद अधिकारी सतर्क हो गए, आनन फानन में परिजनों समेत 16 संदिग्धों के सैंपल भी जुटाए गए हैं।
होम आइसोलेशन में भर्ती चार मरीजों की सात दिन बाद फिर से जांच करायी गई, इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनका होम आइसोलेशन समाप्त कर दिया गया। अब जिले में सिर्फ 19 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें एक मरीज मेरठ में भर्ती है और दूसरा मुंबई में, 17 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
--
-खांसी और गले में खराश प्रमुख लक्षण-
इन दिनों कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को शुरुआती दो दिन में हल्का बुखार, इसके बाद खांसी और गले में खराश की समस्या आ रही है। मरीजों में कोरोना के यही प्रमुख लक्षण हैं, जो मरीज पहले से बीमार हैं उन पर कोरोना का प्रभाव खतरनाक है।
-- -
-हापुड़ में सक्रिय मरीजों की करा रहे निगरानी-
जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की निगरानी करायी जा रही है, रेपिड रेस्पोंस टीमें दिन में दो बार मरीजों का फीडबैक ले रही हैं। कोरोना से बचाव के लिए मास्क आदि का प्रयोग करें।-- डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हापुड़ की लैब में 600 सैंपल की जांच में मंगलवार को कोई पॉजिटिव नहीं आया। लेकिन इलाज के लिए मुंबई में भर्ती एक मरीज की जांच कोरोना पॉजिटिव आयी है। इसकी रिपोर्ट स्थानीय पोर्टल पर आने के बाद अधिकारी सतर्क हो गए, आनन फानन में परिजनों समेत 16 संदिग्धों के सैंपल भी जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन में भर्ती चार मरीजों की सात दिन बाद फिर से जांच करायी गई, इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनका होम आइसोलेशन समाप्त कर दिया गया। अब जिले में सिर्फ 19 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें एक मरीज मेरठ में भर्ती है और दूसरा मुंबई में, 17 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
-खांसी और गले में खराश प्रमुख लक्षण-
इन दिनों कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को शुरुआती दो दिन में हल्का बुखार, इसके बाद खांसी और गले में खराश की समस्या आ रही है। मरीजों में कोरोना के यही प्रमुख लक्षण हैं, जो मरीज पहले से बीमार हैं उन पर कोरोना का प्रभाव खतरनाक है।
-हापुड़ में सक्रिय मरीजों की करा रहे निगरानी-
जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की निगरानी करायी जा रही है, रेपिड रेस्पोंस टीमें दिन में दो बार मरीजों का फीडबैक ले रही हैं। कोरोना से बचाव के लिए मास्क आदि का प्रयोग करें।