फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur palika seat bsp candidate win

Hapur News: हापुड़ सीट से बसपा की पुष्पा देवी ने लहराया परचम

Sat, 13 May 2023 11:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 13 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
hapur palika seat bsp candidate win
हापुड़। नगर पालिका चुनाव में जिले की तीन सीटों में से दो पर भाजपा ने जीत हासिल की। जबकि हापुड़ सीट पर बसपा ने जीत का परचम लहराया है। हापुड़ सीट पर बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने भाजपा की डॉ. सोमती केन को 7812 वोटों से हरा दिया। जबकि पिलखुवा में भाजपा के विभू बंसल ने, गढ़ से भाजपा के राकेश बजरंगी ने और बाबूगढ़ नगर पालिका सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सुधा ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

जिले की हापुड़ नगर पालिका सीट पर भाजपा की डॉ. सोमती केन को कुल 40641 मत प्राप्त हुए। जबकि बसपा की पुष्पा देवी ने 48526 मत हासिल किए। हापुड़ सीट पर चुनाव परिणाम की घोषणा सबसे बाद में हुई। मतगणना स्थल पर मौजूद भाजपा प्रत्याशी डॉ.सोमती केन ने पुन: मतगणना की मांग की। लेकिन जीत का अंतर अधिक होने के कारण अधिकारियों ने दोबारा मतगणना कराने से इन्कार कर दिया। भाजपा की भीतरकलह और दलित मुस्लिम वोटों का गठबंधन जीत का कारण बना। इस सीट पर आसपा और कांग्रेस दस हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। वहीं, पिलखुवा नगर पालिका सीट पर भाजपा के विभू बंसल ने बसपा के आबिद को 3455 मतों से शिकस्त दी। विभू बंसल ने 18182 मत प्राप्त किए। जबकि बसपा के आबिद को 14727 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे सपा के प्रवीन राधे 6361 ही मत प्राप्त हो सके। गढ़ में भाजपा के राकेश बजरंगी ने जीत हासिल की। उन्होंने 13882 मत प्राप्त किए। जबकि सपा के सोना सिंह ने 9425 मत प्राप्त किए। राकेश बजरंगी 4457 तो निवर्तमान सोना सिंह को मात दी।
विज्ञापन

जबकि बाबूगढ़ नगर पंचायत सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सुधा ने जीत हासिल की। सुधा पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह की पुत्रवधु हैं। उन्हें कुल 2209 मत मिले, जबकि भाजपा की मुन्नी ने 1455 मत प्राप्त किए। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता स्थल पर जुटे रहे अधिकारी-
मतगणना के दौरान डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा अधिकारियों के साथ मौके पर जुटे रहे। अधिकारी समय समय पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। कुल मिलाकर मतगणना के दौरान किसी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ और मतगणना शांतिपूर्वक निपट गई। हापुड़ नगर पालिका सीट पर स्थिति -
प्रत्याशी मिले मत
पुष्पा बसपा 48526
सोमती केन भाजपा 40641
पूजा आसपा 9324
मानवी वर्मा कांग्रेस 7021
अर्चना निर्दलीय 1235
राकेश्वरी 330
सुशीला 381
नोटा 819
निरस्त 4478
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीट पर स्थिति -
प्रत्याशी मिले मत
राकेश बजरंगी भाजपा 13882
सोना सिंह सपा 9425
हिमानी बसपा 1394
बिजेंद्र सिंह कांग्रेस 1191
देवेंद्र कुमार निर्दलीय 41
पूनम 17
बबीता 260
सुमन देवी 34
नोटा 52
पिलखुवा नगर पालिका सीट पर स्थिति
प्रत्याशी मिले मत
विभू बंसल भाजपा 18182
आबिद बसपा 14727
प्रवीन राधे सपा 6361
आसमोहम्मद कांग्रेस 728
जयमंगल सिंह आप 250
दीपक कुमार भागीदारी 156
अशोक निर्दलीय 52
कल्पना 282
ज्योति 493
बिट्टू तोमर 81
मनोज 4130
राशिद खान 182
वरीना बेगम 237
विश्व प्रताप 370
सुनील 61
नोटा 46
निरस्त 2183

बाबूगढ़ नगर पंचायत सीट पर स्थिति-
प्रत्याशी मिले मत
सुधा निर्दलीय 2209
मुन्नी भाजपा 1455
अंजलि बसपा 93
नोटा 13
----------
वर्ष 2017 चुनाव की स्थिति -
हापुड़ नगर पालिका सीट --
प्रफुल्ल सारस्वत भाजपा 29740
अमित अग्रवाल बसपा 6788
मनीष कुमार निर्दलीय 29050
विजय गोयल कांग्रेस 17949
जहीर सलमानी सपा 14403
रवीश रालोद 1112
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीट ---
सोना सिंह बसपा 7076
विजय शर्मा भाजपा 5684
कमल त्यागी निर्दलीय 2600
रुपेश पंडित सपा 5563
कादिर कांग्रेस 555


पिलखुवा नगर पालिका सीट-
गीता गोयल निर्दलीय 9836
लज्जारानी गर्ग भाजपा 9828
शबाना बसपा 5641
शाहीन सपा 7198


बाबूगढ़ नगर पंचायत -
जगबीर सिंह बसपा 1233
मुकेश अग्रवाल भाजपा 554
राजप्रताप निर्दलीय 852
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed