फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur On protest against illicit relationship with sister in law the innocent was slammed on the ground case registered

हापुड़: भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर मासूम को जमीन पर पटका, कोर्ट के आदेश पर पति समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 04 Apr 2022 11:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Apr 2022 11:13 PM IST
सार

महिला ने बताया कि उसके पति तथा जेठानी में अवैध संबंध हैं। एक दिन घर में ही दोनों को उसने पकड़ लिया। विरोध करने पर पति ने उसके एक वर्षीय मासूम बच्चे को जमीन पर पटक दिया और उसके साथ भी मारपीट की।

विज्ञापन
Hapur On protest against illicit relationship with sister in law the innocent was slammed on the ground case registered
CRIME - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाभी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसके एक वर्षीय मासूम को जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोर्ट के आदेश पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2019 को पिपलैड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही माह बाद उसे पति और जेठानी के बीच अवैध संबंधों का पता चल गया। विरोध करने पर पति ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। मायके वालों को उसने जानकारी दी तो किसी तरह 50 हजार की व्यवस्था कर सुसराल वालों को दे दिए।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक दिन घर में ही पति और जेठानी को उसने पकड़ लिया। विरोध करने पर पति ने उसके एक वर्षीय मासूम बच्चे को छीनकर जमीन पर पटक दिया और उसके साथ भी मारपीट की गई। घायल बच्चे का उसने किसी तरह इलाज कराया। दोबारा लौटने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरी में उसने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति, सास, जेठानी, जेठ समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed