{"_id":"63d93fea97d1d8315d17f2c4","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd251545687-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू नेता ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू नेता ने किया हंगामा
विज्ञापन
हापुड़ : छिजारसी टोल प्लाजा पर कर्मियों और भाकियू नेता के बीच होती कहासुनी।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू नेता ने किया हंगामा
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू टिकैत गुट के उपाध्यक्ष ने अपने साथी के साथ जमकर हंगामा किया। आरोप है कि टोल कर्मी द्वारा शुल्क मांगने पर प्लाजा की लाइन में गाड़ी खड़ी कर दी, जिससे लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं भाकियू नेता का कहना है कि कार्ड दिखाने के बावजूद भी टोल कर्मी ने अभद्रता करते शुल्क की मांग की। हालांकि टोल प्रबंधक ने समझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद भाकियू नेता गाड़ी लेकर अपने गंतव्य को चला गया।
भाकियू जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मलिक मंगलवार दोपहर अपने एक साथी के साथ हापुड़ से गाजियाबाद जा रहे थे। टोल प्लाजा पर पहुंचते ही लेन संख्या चार में तैनात कर्मी ने कार पर फास्टैग नहीं होने के कारण दो गुना शुल्क जमा करने के लिए कहा। भाकियू नेता ने कार्ड दिखते हुए शुल्क देने के इन्कार किया। इसी बीच मौके पर अन्य कर्मी एकत्र हो गए। इसके बाद टोल कर्मियों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हो गई। भाकियू टिकैत के उपाध्यक्ष ने कार को लेन के बीच खड़ी करके टोल प्लाजा के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। प्लाजा की लाइन में गाड़ी होने के कारण वाहनों की कतार लग गई। भाकियू नेता का कहना है कि यूनियन द्वारा कुछ नए कार्ड जारी कि ए गए हैं, जिसके संबंध में प्लाजा कमियों को भी बता दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी टोल मांगा जा रहा है।
छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक अजय कुमार का कहना है कि भाकियू नेता द्वारा कर्मी से अभद्रता की गई थी, हालांकि बाद में उनके माफी मांगने पर मामला रफा दफा हो गया था। उनका कहना है कि कई बार शुल्क देने से बचने को लोग फर्जी कार्ड का प्रयोग करते है।