फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रॉपर्टी डीलरों पर 55 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रॉपर्टी डीलरों पर 55 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

पिलखुवा। गाजियाबाद के रामनगर निवासी अरुण कुमार ने अपने तीन साथियों के खिलाफ 55 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
अरुण कुमार गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह गाजियाबाद के नयागंज निवासी दिग्विजय गर्ग और राज नगर निवासी विशेष गर्ग और विपिन गोयल के साथ करीब 2011 से प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने और फ्लोर बनाकर बेचने का काम करता था। वर्ष 2017 में हिसाब करने पर उसके 50 लाख रुपये तीनों साथियों पर बकाया निकले, संभ्रांत लोगों के माध्यम से तीनों ने 10-10 लाख प्रति माह देने का वादा किया था। लेकिन आरोपियों ने रुपये नहीं दिए। अरुण ने बताया कि बीस दिन पहले आरोपियों ने उसे बताया कि उन्होंने पिलखुवा में मदर डेयरी के पास दो बीघा जमीन खरीदने के लिए रुपये दिए हुए हैं, पांच लाख रुपये लेकर वह उस भूमि को पीड़ित के नाम करा देंगे, जिस पर पीड़ित तैयार हो गया। आरोपियों ने एक अज्ञात व्यक्ति को भूमि का स्वामी बताकर पीड़ित से बात भी कराई थी, जिसके कारण पीड़ित ने गत 10 अक्तूबर को पांच लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी अब न तो रुपये वापस कर रहे और न ही जमीन का बैनामा कर रहे हैं। रुपयों का तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी से रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed