{"_id":"6320bc11c3aeea3cbb086e26","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2444886125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील से बीस लाख की मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील से बीस लाख की मांगी रंगदारी
सार
दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील से मांगी बीस लाख की रंगदारी पिलखुवा।गत 21 मई 2021 को वह मदापुर के प्रधान से मिलने चौपाल पर गया था, वहां पर प्रधान के भाई भुट्टो भी मौजूद था।आरोपियों ने पप्पू के फोन से अधिवक्ता को फोन किया और बीस लाख रुपये रंगदारी की मांग की।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील से मांगी बीस लाख की रंगदारी
पिलखुवा। दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे एक अधिवक्ता से बीस लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों ने रुपये नहीं देने पर अधिवक्ता को कृषि भूमि पर खेती नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी दी है।
गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 35 निवासी अधिवक्ता मोहनलाल रावत ने बताया कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत करते है। उनकी मदापुर गांव में दस बीघा कृषि भूमि है। जमीन पर मुकीमपुर निवासी पप्पू खेती करता है। गत 21 मई 2021 को वह मदापुर के प्रधान से मिलने चौपाल पर गया था, वहां पर प्रधान के भाई भुट्टो भी मौजूद था। चौपाल पर इसी गांव निवासी प्यारे, मोहम्मद हसन, आसिफ, साजिद, माजिद, जाकिर, नसीम बानो, चंदो हथियार लहराते आए और जमीन पर खेती होने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की है। अधिवक्ता ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागा और पुलिस से शिकायत की। जांच के दौरान आरोपियों ने माफी मांगी और दोबारा इस तरह की वारदात नहीं करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद अधिवक्ता ने अपनी रिपोर्ट वापस ले ली। गत 22 जून को जमीन जोतने के लिए पप्पू ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा। आरोप है कि उक्त आरोपी तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को घेर लिया। हथियार दिखाकर पप्पू को आतंकित किया। आरोपियों ने पप्पू के फोन से अधिवक्ता को फोन किया और बीस लाख रुपये रंगदारी की मांग की। ऐसा नहीं करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी गत 11 सितंबर को भी खेत पर पहुंचे और काम कर रहे कर्मियों को मौके से भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया किपुलिस अधीक्षक के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।