{"_id":"63123e5c80fe717d7641f9d0","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd243931924","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर डाल लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर डाल लूट का प्रयास
विज्ञापन
थाने में बैठा पीड़ित मिर्ची पाउडर से घायल व्यापारी प्रदीप कुमार टांक।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर डाल लूट का प्रयास
पिलखुवा। घर से दुकान पर जा रहे चादर कारोबारी की आंख में मिर्च पाउडर डालकर एक बदमाश ने लूट करने का प्रयास किया। व्यापारी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। व्यापारी ने थाने में जाकर शिकायत की, पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाटान की मढैया निवासी प्रदीप कुमार टांक चादर का काम करते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह वह घर से पैदल दुकान पर जा रहे थे। पीड़ित ने बताया कि चंडी रोड रेलवे फाटक के पास एक युवक ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और गले से सोने की चेन एवं नकदी लूटने का प्रयास किया। आंखों में मिर्ची पाउडर डलते ही वह सड़क पर गिर पड़े, शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार का कहना है कि व्यापारी ने मामले में एक युवक के खिलाफ मौखिक शिकायत की है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। व्यापारी द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं रही है। वह दिन दहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है।