{"_id":"63123da75eed9325eb51f618","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2439317162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख हड़पने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख हड़पने का आरोप
पिलखुवा। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मोहल्ला नौरंगपुरी निवासी अनिल ने एसपी से शिकायत की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
अनिल ने बताया कि वर्तमान में नगर के मोहल्ला नौरंगपुरी में परिवार के साथ रहते हैं। सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक कर्मी और उसके भाई ने पुत्र की सरकारी नौकरी लगवाने की एवज में तीन लाख रुपये एडवांस लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर आरोपियों द्वारा रुपये वापस नहीं किए गए है। रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस बाबत थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पक्ष को बुलाया गया है। साक्ष्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।