{"_id":"63027f81c3b1d1210b2dda23","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2433166106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी लेकर घर लौट रहे मजदूर से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी लेकर घर लौट रहे मजदूर से लूट
विज्ञापन
रेहड़ी लेकर घर लौट रहे मजदूर से लूट
पिलखुवा। शनिवार की रात रेहड़ी लेकर वापस घर लौट रहे व्यक्ति से बदमाशों ने एलिवेटेड के नीचे हाईवे पर हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उक्त व्यक्ति को मारपीट घायल कर तमंचा से गोली मारने की धमकी देकर भाग गए।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान का मूल निवासी प्रभात कुमार चंडी मंदिर स्थित कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। वह रेलवे रोड स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास फास्ट फूड की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। रोजाना की तरह शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह रेहड़ी लेकर वापस घर लौट रहा था। हाईंवे पर नगर पालिका परिषद के सामने तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूट के बाद उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने हाथ में तमंचे ले रखे थे। शोर मचाने पर उसे गोली मारने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित प्रभात की तरफ से मोबाइल गुम होने की तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मामले की जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।