फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दुष्कर्म पीड़िता को समझौता न करने पर तेजाब डालने की दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दुष्कर्म पीड़िता को समझौता न करने पर तेजाब डालने की दी धमकी
विज्ञापन

पिलखुवा। दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं करने पर जेल से बाहर आए आरोपियों ने युवती पर तेजाब डालने और परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी है। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई थी। जिसके बाद युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से मना कर दिया था। मामले में पीड़िता ने गत वर्ष 2019 में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले दिनों न्यायालय से जमानत पाकर जेल से बाहर आ गया है। वह अब पीड़िता पर दर्ज मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि इसी के चलते गत 21 जून को आरोपी ने युवती को कॉलेज जाते समय रास्ते में रोका और बात नहीं मानने पर तेजाब डालने के साथ उसके भाई और पिता को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed