फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त करने पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त करने पर मुकदमा
विज्ञापन

पिलखुवा। पिलखुवा-हापुड़ के बीच रेलवे लाइन के फाटक संख्या 82 के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेट्रोलिंग कर रही विभाग के कर्मियों ने क्षतिग्रस्त लाइन को देखा तो उनके पैरों तले से जमीन निकल गई। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों दी गई, जिसके बाद इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर खराब लाइन को ठीक कराया और लाइन को चालू किया। मामले में थाने मेंअज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रेलवे विभाग के सीनियर सेक्सन इंजीनियर केएल मीना द्वारा थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि शरारती तत्वों ने रेल गाड़ी को क्षति पहुंचाने और पलटने के उद्देश्य से हापुड़-पिलखुवा अप ट्रैक पर लाइन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।। मंगलवार सुबह कार्यवाहक की-मैन राजेंद्र मीना ने पेट्रोलिंग के दौरान लाइन पर निशान और ब्लैड के टुकड़े देख मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद लाइन को तुरंत ठीक करा दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर केएल मीना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed